हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,Donation for Iran: भारत के लोगों ईरान के नाम पर करोड़ों रुपये का चंदा दिया. इसको लेकर ईरान के दूतावास ने सभी देशवासियों का शुक्रिया अदा किया, साथ ही कहा कि अब वो सभी बैंक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं, जिनपर पैसे भेजने की अपील की गई थी।
अमेरिका के साथ जंग लड़ रहे ईरान की हिमायत में भारतीयों ने बड़ी तादाद में हदीया दिया लोगों ने ना सिर्फ पैसे, बल्कि सोना-चांदी, पीतल-तांबे के बर्तनों से भी मदद की है।
इसके अलावा ईरानी दूतावास ने भी एक QR कोड जारी किया था, जिसके जरिए आर्थिक मदद भेजी जा सकती थी, लेकिन अब यह क्यूआर कोड बंद हो गया है. इसकी जानकारी खुद ईरानी दूतावास ने दी है।

भारत में मौजूद ईरान के दूतावास ने क्यूआर कोड शेयर करते हुए लिखा,'भारत के लोगों के लोगों के जरिए दिए गए सराहनीय सहयोग और समर्थन के लिए शुक्रिया किया।
सूचित किया जाता है कि दूतावास के वे बैंक खाते, जो पहले आर्थिक सहायता लेने के लिए बताए गए थे, अब बंद कर दिए गए हैं. इसलिए आपसे अनुरोध है कि इन खातों या दूतावास के नाम पर बताए जा रहे किसी भी अन्य खाते में पैसे न भेजें।

आपकी टिप्पणी